गोल्डेन आई शेफ 2024 आपका स्वागत करता है।
जैसा कि आप जानते हैं, गोल्डेन आई शेफ 2024 एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुकिंग प्रतियोगिता है जिसमें केवल कानूनी रूप से दृष्टिहीन लोग भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता की घोषणा 7 सितंबर 2024 को की गई थी। यह गोल्डेन आई शेफ प्रतियोगिता का छठवाँ संस्करण है और यह एक ऑनलाइन वीडियो रेसिपी प्रतियोगिता है। भाग लेने के लिए आपको एक कुकिंग वीडियो बनाकर उसे goldeneyechef@antardrishti.org पर 7 अक्टूबर 2024 तक ईमेल करना होगा।
इस साल गोल्डेन आई शेफ 2024 का विषय है ‘एक आसान, किफायती और स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं जो स्वास्थ्य को बढ़ावा दे।’
पिछले संस्करणों की तरह, इस बार भी प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की जा रही हैं – एक पूरी तरह से दृष्टिबाधित (टोटली ब्लाइंड) प्रतिभागियों के लिए और दूसरी आंशिक रूप से दृष्टिबाधित (पार्शियली ब्लाइंड) प्रतिभागियों के लिए।
प्रवेश शुल्क: इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।
पंजीकरण एवं पात्रता
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, प्रतिभागियों को एक पूर्ण प्रवेश फॉर्म के साथ अपने खाना पकाने के कौशल का प्रदर्शन करने वाला एक वीडियो ईमेल से भेजना होगा। वीडियो की समीक्षा टीम द्वारा की जाएगी, अगर सब कुछ ठीक रहा तो, प्रतिभागी प्रतियोगिता में स्वतः ही शामिल हो जाएगा।
7 अक्टूबर 2024 प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि है
कौन भाग ले सकता है?
प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति जिसके पास कानूनी रूप से वैध दृष्टिबाधिता का प्रमाण पत्र है, भाग ले सकता है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां रहता है, क्या बोलता है, किस जाति, धर्म या नस्ल का है। केवल उसकी आयु 7 सितंबर, 2024 तक 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
प्रतियोगिता में प्रतिभागी के स्थान, लिंग, नस्ल आदि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।
क्या करना होगा भाग लेने के लिए?
सबसे पहले नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें, समझें और उनसे सहमत हों। घर पर स्वास्थ्यवर्धक, आसान और किफायती व्यंजन बनाते हुए अपना एक वीडियो रिकॉर्ड करें, जैसा कि थीम के अनुसार है। अपना वीडियो सेव करें। याद रखें, आपकी प्रविष्टि की फ़ाइल का नाम आपके नाम और डिश के नाम के साथ होना
वेबसाइट से प्रवेश फॉर्म डाउनलोड करें, उसको सावधानी पूर्वक भरें और अपने बनाये हुए वीडियो और विकलांगता प्रमाण पत्र के साथ हमें गोल्डेन आई शेफ एट द रेट अंतर्दृष्टि डॉट ओआरजी पर ईमेल करें।
आप अपना वीडियो और दस्तावेज़ किसी भी फ़ाइल शेयरिंग वेबसाइट जैसे ड्रॉप बॉक्स, वेट्रांसफर, गूगल ड्राइव आदि पर अपलोड कर सकते हैं और हमारे साथ लिंक साझा कर सकते हैं।
आप वीडियो में अपनी पसंदीदा भाषा का उपयोग करने के लिए स्वतंत्र हैं। हालाँकि, यदि वीडियो में आवाज़ भाषा अंग्रेजी या हिंदी में नहीं है, तो आपको हमें वीडियो में आवाज़ लिखित अंग्रेजी में देना होगा।
संक्षेप में नियम कानून भी जान लेते हैं। और अधिक विस्तार से जानने के लिए गोल्डेन आई शेफ की वेबसाइट देखें।
1. आप प्रतियोगिता के लिए केवल एक रेसिपी प्रस्तुत कर सकते हैं।
2. प्रविष्टियों में स्पष्ट रूप से लिखा जाना चाहिए – उपयोग की जाने वाली मात्रा के साथ सामग्रियों की सूची। बनाने और पकाने की चरण-वार विधि यानी सबसे पहले क्या किया उसके बाद क्या किया, इस तरह से व्यंजन तैयार होने तक का सब लिखे। इसमें निम्नलिखित विवरण शामिल होने चाहिए।
डिश का नाम: अपने व्यंजन का संक्षिप्त विवरण और हमें यह भी बताएं कि आप यह व्यंजन क्यों बना रहे हैं
अपनी सामग्रियों और उनकी इस्तेमाल होने वाली मात्राओं की सूची लिखे।
अपनी चरण-दर-चरण तैयारी और खाना पकाने के निर्देशों को लिखे।
3. वीडियो की अधिकतम अवधि 15 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
4. स्पष्ट रूप से बताएं कि आपने यह व्यंजन क्यों चुना।
5. वीडियो में खाना पकाने के दौरान उपयोग की जाने वाली सामग्री बताइये।
6. वीडियो में खाना पकाने की पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से समझायें और इसमें व्यंजन की प्रस्तुति भी शामिल करें यानी व्यंजन परोस कर उसको सुंदरता से पेश करें।
7. वीडियो शूट करने के लिए आप मोबाइल कैमरा या किसी अन्य वीडियो रिकॉर्डर का उपयोग कर सकते हैं, आपको बस यह याद रखना होगा कि वीडियो लैंडस्केप फॉर्मेट में होना चाहिए और आवाज और वीडियो की गुणवत्ता ठीक होनी चाहिए।
8. आपको अपने घर की रसोई में ही खाना बनाना होगा और आसानी से उपलब्ध सामग्री का ही उपयोग करना होगा।
9. खाना बनाते समय किसी भी प्रकार की सहायता की अनुमति नहीं होगी।
10. वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए आप दूसरों की मदद ले सकते हैं, लेकिन डबिंग के अलावा वीडियो में किसी तरह की एडिटिंग की इजाजत नहीं होगी।
11. आप समय का अधिकतम लाभ उठाने के लिए रुक-रुक कर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
12. अपने वीडियो और टेक्स्ट फ़ाइल को नाम और रेसिपी के नाम से सेव करें।
पुरस्कार
प्रतियोगिता में कुल बारह तरह के पुरस्कार दिए जायेंगे। दोनों श्रेणियों में जूरी पुरस्कार और पीपल्स चॉइस अवार्ड्स में विजेता और उपविजेता के साथ साथ मोस्ट इनोवेटिव रेसिपी और बेस्ट ट्रेडिशनल रेसिपी के पुरुस्कार होंगे।
विजेताओं के चयन का मानदंड
जैसा कि आप जानते हैं, इस वर्ष की प्रतियोगिता में आपको एक आसान, किफायती और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करना और प्रस्तुत करना है जो स्वास्थ्य को बढ़ावा देता हो। आपकी चुनौती एक ऐसी रेसिपी चुनने की है जो न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो, बल्कि किफायती और बनाने में भी आसान हो। सर्वश्रेष्ठ डिश का चयन करने और उच्च स्कोर प्राप्त करने में आपकी मदद करने के लिए, हम आपको पहले से जजिंग के मापदंड प्रदान कर रहे हैं। इन मापदंडों को समझने से आपको ऐसी डिश तैयार करने में मदद मिलेगी जो प्रतियोगिता के लक्ष्यों को पूरा करती हो। हम आपको शुभकामनाएं देते हैं!
निर्णायक मापदंड इस प्रकार हैं:-
कुल अंक 100 होंगे जिन्हें 6 तरह के मापदंड या पैरामीटर में बांटा गया है। इसको और विस्तार से देखें तो मापदंड 1 से 5 तक में प्रत्येक के 15 अंक होंगे यानी कुल 75 अंक और मापदंड 6 के 25 अंक होंगे, इस तरह यदि हम सभी 6 मापदंड का जोड़ करे तो कुल 100 अंक होते हैं।
यह छह मापदंड क्या है इसको भी जान लेते हैं।
- खाना पकाने/तैयारी में आसानी (15 अंक): कितने कम समय में और आसानी से खाना चुना हुआ व्यंजन तैयार होता है, इसमें खाना पकाना और उसकी तैयारी दोनों ही शामिल है।
- वहनीयता (15 अंक): आपका चुना हुआ व्यंजन कितने कम खर्च में तैयार होता है यानी कितने किफायती तरीके से बनाया गया है।
- मिज़ एन प्लेस (15 अंक): मिज़ एन प्लेस यानी खाना पकाने से पहले आप अपनी सामग्री और उपकरणों को अच्छी तरह व्यवस्थित करते हैं जिसमें मापना, काटना, छीलना और अपने खाना पकाने के उपकरणों को सेट करना आदि शामिल होता है।
- स्वच्छता (15 अंक): कितनी सावधानी और सफाई से आप खाना बनाते हैं यह भी स्वास्थ के लिए बहुत महत्वपूर्ण। खाना बनाते समय इसका उचित ध्यान रखें ।
- प्रस्तुति (15 अंक): अपने वीडियो व्यंजन को आप कितने आकर्षक तरीके से प्रस्तुत कर सकते है। इसमें विशेष सर्विंग डिश, गार्निश या साइड संगत का उपयोग करना शामिल हो सकता है (ध्यान दें: साइड डिश पहले से ही तैयार करके रखी जा सकती है और इसकी तैयारी को वीडियो में साझा करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इनका मूल्यांकन नहीं किया जाता है)।
- पोषण और स्वास्थ्य लाभ की जानकारी (25 अंक): सबसे महत्वपूर्ण बात अपने वीडियो में व्यंजन के पोषण और स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दें। मतलब यह जरूर बतायें कि आपका व्यंजन किस तरह से न्यूट्रिशन और हेल्थ को लाभ पहुंचाता है। और यह भी बताये कि आपने प्रतियोगिता के लिए इस विशेष व्यंजन को ही क्यों चुना।
यह छह मापदंड में मिले नम्बरों के जोड़ से ही जूरी अवार्ड्स के विजेताओं का चयन होगा।
मुझे आशा है कि हमने निर्णायक मापदंडों के बारे में बहुत स्पष्ट कर दिया है। यदि अभी भी आपको लगता है कि और जानकारी चाहिए या कुछ स्पष्ट नहीं है तो बेझिझक हमसे संपर्क करें, और हमे उन्हें दूर करके ख़ुशी मिलेगी।
एक बार फिर, हम सभी की ओर से आप सब को ढेर सारी शुभकामनाएँ।
टीम गोल्डेन आई शेफ